हल्द्वानी: लाठी डंडों से पीट-पीट कर युवक को किया अधमरा, न्याय के लिए भटक रहा है पिता,CCTV आई सामने

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी: लाठी डंडों से पीट-पीट कर युवक को किया अधमरा, न्याय के लिए भटक रहा है पिता,CCTV आई सामने

हल्द्वानी : दबंगॉ की दबंगई हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत देखने को आई है जहां मामूली विवाद पर एक युवक को लाठी डंडों से इतना पीटा की अधमरा हो गया. पूरे घटना की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है।

घटना की वीडियो सामने आने के बाद भी पिता इंसाफ के लिए पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लग रहा है. 6 अगस्त को हुई घटना के बाद से अभी तक इस मामले में पुलिस मामला तक दर्ज नहीं कर पाई है। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोग ऊंची पहुंच रखते हैं और पुलिस उनके दबाव में काम कर रही है जिसके चलते अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया रामपुर रोड निवासी शोभाराम असवानी ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि 6 अगस्त को उसका दत्तक पुत्र सागर रावत गाड़ी से रुद्रपुर से आ रहा था इस दौरान गन्ना सेंटर के पास उसके गाड़ी आ रहा था इस दौरान ड्राइवर से सड़क पर किसी बात को लेकर बाइक सवार के बीच विवाद हो गया इस दौरान बाइक सवार ने गाड़ी रोक कर उसके पुत्र सागर रावत के साथ जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया।

यहां तक की दबंगों ने लाठी डंडों से इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। घटना की तहरीर उसी दिन हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी लेकिन पुलिस तहरीर लेकर अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया पिछले 18 दिनों से न्याय के लिए थाना-चौकी और पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश

यहां तक की दबंग अब उल्टा उनको समझौता के लिए धमका रहे हैं पीड़ित का कहना है कि इसका एक पुत्र था जो पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो चुकी है जबकि उसने सागर रावत उनके दत्तक पुत्र है और सागर रावत उनके कारोबार को संभालता है पीड़ित पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है इस पूरे मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें