हल्द्वानी /लालकुआं : इन दोनों ग्रामीण क्षेत्र आवारा जानवर और जंगली जानवर से बेहद परेशान है फसलों के नुकसान तो है ही लेकिन अब जान माल का संकट भी हो चुका है। एक और आवारा मवेशी ही मौत का कारण बन रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जंगली लोमड़ी भी लगातार हमला कर रही है। जंगली लोमड़ी के हमले का एक और मामला इंदिरा नगर द्वितीय बिंदुखत्ता से सामने आया है। जहां देर शाम जंगली लोमड़ी ने हमला कर मां और बेटे को घायल कर दिया आनन- फानन दोनों घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां केवल टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया। और बिना रेबीज के इंजेक्शन लगाए घायलों को घर भेज दिया गया। घायल मां बेटे के अनुसार अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन नहीं लगाया गया उन्होंने आज सुबह निजी अस्पताल में जाकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।
गौरतलब है की घटना शनिवार शाम शाम के समय की है जब इंदिरा नगर द्वितीय निवासी तिलगा देवी अपने आंगन पर बैठी थी, तभी एक जंगली लोमड़ी (सियार) ने उन पर हमला बोल दिया। जैसे ही तिलगा देवी चीखने लगी तो उनके बेटे ने उनको बचाने की कोशिश की इस पर लोमड़ी द्वारा उन पर भी हमला कर दिया गया। दोनों को लुहलुहान हालात पर बेस अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन उन्हें रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगाया गया। इसके बाद घायल दोनों मां बेटे को घर भेज दिया गया। आज रविवार की सुबह लालकुआं के निजी क्लीनिक से उन्होंने रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। घटना की जानकारी गौला वन क्षेत्र के रेंजर को दी गई, इसके बाद मौके पर वन विभाग के कर्मचारी भी आए जिस पर परिजनों ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया है और कार्रवाई की मांग की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद 

