- बंगलौर से 153 यात्रियों के साथ संचालित मानसखण्ड एक्सप्रेस दिनांक 24.08.2024 को लालकुआँ पहुँची।
लालकुआं : उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद तथा आई०आर०सी०टी०सी० द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के विभिन्न प्रमुख एवं अल्पज्ञात स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड एक्सप्रेस नामक एक विशेष पर्यटक ट्रेन शुरू की गयी है, जिसकी अबतक 03 यात्राओं का सफलतापूवर्क संचालन किया जा चुका है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बंगलौर से 153 यात्रियों के साथ संचालित मानसखण्ड एक्सप्रेस नामक 3AC ट्रेन दिनांक 24.08.2024 को नैनीताल के लालकुआँ रेलवे स्टेशन पहुँची।
श्री सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन / मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बताया कि पहले तीन चरणों में सचालित मानसखण्ड एक्सप्रेस की अपार सफलता को देखते हुए चौथे चरण में यह एक्सप्रेस दिनांक 22.08.2024 को बंगलौर से 153 यात्रियों/पर्यटकों को लेकर नैनीताल के लालकुआँ रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। 10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में सभी पर्यटक कुमाँऊ क्षेत्र के विभिन्न पर्यटक स्थलों यथा कसार देवी, कटारमल, कैंचीधाम, चित्तई गोलू मन्दिर, जागेश्वर धाम, रानीखेत, भीमताल, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर के बाघनाथ, बागेश्वर, कौसानी आदि का भ्रमण करेंगे। साथ ही ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जायेगें। दिनांक 25.08.2024 को 153 यात्रीयों ने नैनीताल नगर में स्थित मॉ नयना देवी मन्दिर में पूजा अर्चना कर नैनीताल नगर के विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया, जिससे सभी यात्रीयों मे उत्साह देखा गया। गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न पर्यटक स्थलों को बढ़ावा दिये जाने एवं उनके प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 03.10.2024 को मुम्बई से हरिद्वार/ऋषिकेश के लिए बद्री-केदार, कार्तिक स्वामी, एक्सप्रेस का संचालन किया जायेगा। राज्य के विभिन्न प्रमुख पर्यटक स्थलों के अतिरिक्त विभिन्न अल्पज्ञात पर्यटक स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् की यह अनूठी पहल है, जिसमें पर्यटक ट्रेन के माध्यम से राज्य के अल्प ज्ञात स्थलों में पर्यटन को बढावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी 
