- उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, राहत कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हो रही भारी वर्षा की स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए भोजन, दवाइयों और आवश्यक सामग्री की तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आपदा के कारण बंद हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोलने के निर्देश दिए, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए। उन्होंने जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने और आमजन को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड 
