Uttarakhand में भाजपा नेता पर हमला, घर में घुसकर गोली मारी; हालत गंभीर
भाजपा नेता के घर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

साथ ही घायल भाजपा नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। इस पर स्वजन ने उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला उधम सिंह नगर के गदरपुर से सामने आया है जहां ग्राम आबाद नगर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के गदरपुर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा अपने स्वजन के साथ शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। देर रात डेढ़ बजे करीब अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता जसवीर पर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुन पास में सो रही उनकी पत्नी जसविंदर कौर ने शोर मचा दिया।
ग्रामसभा मोतियापुर के ग्राम आजाद नगर निवासी, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा रात अपने निवास पर सो रहे थे. देर रात लगभग 2:15 बजे अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुस कर जान से मारने की नीयत से जसवीर सिंह पर फायर झोंक दिया. जिससे जसवीर गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि फायर की आवाज सुन कर परिवार में हड़कंप मच गया।
जहां से डॉक्टरों उनकी हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया. फिलहाल, जसवीर सिंह चीमा की हालत नाजुक बनी हुई है. काशीपुर के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
