- लगातार बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित, देहरादून में दो मकान ढहे
देहरादून, उत्तराखंड— राज्य में हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राजधानी देहरादून के कारगी ग्रांट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण दो मकान ढह गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही पटेल नगर कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने स्थिति का जायजा लिया और आसपास के मकानों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए।
सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र के 10 अन्य मकानों को खाली कराया गया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीएसी बल को भी मौके पर तैनात किया गया है।
मौके पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार भी पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया।
राज्य में अगले दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार देर रात से हो रही लगातार बारिश ने नदी किनारे बसे इलाकों को विशेष रूप से प्रभावित किया है। प्रशासन लोगों से सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील कर रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, PWD ने तैयार किया प्लान
उत्तराखंड: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल
छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज 