देहरादून- आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत Trivendra Singh Rawat ने राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा दक्ष ग्राम के प्रधानों और एलईडी ग्राम लाईट योजना के तहत प्रशिक्षित महिलाओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को 50-50 हजार रुपए का रिवॉल्विंग फण्ड देने की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी जिन माताओं-बहनों के हाथ में घास काटने की दरांती रहती थी अब उन हाथों में एलईडी बनाने के लिए सोल्डर दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें👉 काशीपुर- नाबालिग छात्रा को घर में बुलाकर दिया नशीला पदार्थ, फिर किया दुष्कर्म
उनके इस जुनून का ही नतीजा है कि गांव के गांव एलईडी बल्ब, एलईडी ट्यूब लाईट, एलईडी पंखे तथा एलईडी स्ट्रीट लाईट से जगमग हो रहे हैं। स्वरोजगार से महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं और दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘वोकल फॉर लोकल’ का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। अगले साल होने जा रहे हरिद्वार महाकुंभ, चारधाम व सभी मठ-मंदिरों के कपाट खुलने-बंद होने के अवसर तथा त्यौहारों में महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए सजावटी उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाए।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- UKSSSC जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों पर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच
हल्द्वानी: गोलापार-तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की जांच शुरू, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खंगाले कारण
पर्यटकों से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
Breaking: छात्रों की तीनों मांग पूरी, आंदोलन समाप्त
उत्तराखंड: सीएम धामी ने करोड़ों रुपये की योजनाओं को दी हरी झंडी
कारगिल के शहीदों के सम्मान में दौड़ा देहरादून, सीएम धामी ने दिलाया राष्ट्रभक्ति का संकल्प
देहरादून :(बड़ी खबर) शहरी विकास विभाग में हुए सभी ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से किये निरस्त
उत्तराखंड: डेढ़ महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, अब स्पा सेंटर का संचालक गिरफ्तार
उत्तराखंड: सड़क पर घूम रहे सांड ने मचाया आतंक, युवक पर अचानक बोला हमला
उत्तराखंड: इस्तीफे की खबर मिलते ही झूम उठे छात्र, बारिश में भी मनाया जीत का जश्न 
