देहरादून – आबकारी विभाग उत्तराखंड द्वारा क्रिसमस और उसके उपरांत नव वर्ष के सेलेब्रेशन के दृष्टिगत जनपदों में होटल, रिसोर्ट, रेस्टोरेंट व अन्य प्राइवेट स्थलों पर अवैध ढंग से शराब परोसने पर कड़ी निगरानी रखी गयी। आबकारी आयुक्त श्री एच सी सेमवाल ने नए वर्ष के सेलेब्रेशन पर पर्यटकों और स्थानीय जनता को सुविधाएं देने के लिए ऑनलाइन वनडे बार अप्रूवल के लिए विभागीय पोर्टल/ऑनलाइन साइट को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिये गए जिसके फलस्वरूप प्रदेश में 20 से 31 दिसम्बर 2023 के बीच जनपदों से अद्यतन प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश में कुल 329 वनडे/ओकेजनल बार स्वीकृत किये गए। जनपद देहरादून में वनडे बार सबसे अधिक 208 की अनुमति दी गयी, जिसके बाद नैनीताल में 82, हरिद्वार में 5, अल्मोड़ा में 8, पौड़ी में 13, टिहरी में 10 वनडे बार की अनुमति दी गयी। इससे अधिकांश पर्यटक स्थलों पर वैध मदिरा के उपभोग एवं व्यवसाय में काफी इजाफा हुआ है वहीं प्रदेश में आबकारी राजस्व भी प्राप्त हुआ है।
आबकारी आयुक्त द्वारा प्रदेश के सभी आबकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिये गए है, विशेष तौर से निकटस्थ अन्य राज्यों से तस्करी, अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए है इसमें लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल संज्ञान लिए जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत 

