उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल०टी० हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान सामान्य, कला, व्यायाम, गृहविज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय की लिखित परीक्षा प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 08-08-2021 (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक (प्रथम पाली) एवं दोपहर 2.00 से 4.00 बजे तक (द्वितीय पाली) आयोजित की गई।
उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर सहायक अध्यापक एल०टी० हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य व्यायाम गृहविज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली की संशोधित उत्तर कुंजियाँ (Revised Answer Key’s) परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही हैं। उपरोक्त परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर देख सकते हैं।
अतः उपरोक्त के दृष्टिगत सहायक अध्यापक एल०टी० हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान सामान्य व्यायाम, गृहविज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय के अभिलेख सत्यापन हेतु जारी औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के लिए आयोग एक कार्यक्रम तैयार कर रहा है, इस सम्बन्ध में शीघ्र ही निर्धारित तिथि स्थान व समय की जानकारी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से प्रसारित की जायेंगी।
यह भी स्पष्ट करना है कि अभ्यर्थी इस परीक्षा परिणाम पर कोई आपत्ति देना चाहते हैं तो वे प्रत्येक दशा में इस अधिसूचना के जारी होने के 15 दिन के भीतर देदें, उसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप
उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड : यहां BYKE चला रहे नाबालिगों के अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना
उत्तराखंड : यहां युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इनपर लगाए आरोप
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू
उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार 
