उत्तराखंड- (दुःखद) राज्य का एक और लाल देश की रक्षा की खातिर शहीद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड से दुखद खबर , देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ देवभूमि का लाल। साल का अंतिम दिन उत्तराखंड के लिए दुखद खबर लेकर सामने आया है नागालैंड में अपना फर्ज निभाते हुए अनारवाला देहरादून निवासी गोरखा राइफल के हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक अनारवाला निवासी 1/3 गोरखा राइफल्स में तैनात हवलदार प्रदीप थापा शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह वर्तमान में नगालैंड में तैनात थे।


देर शाम शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद उनके आवास में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का जमावड़ा लग गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए। प्रदीप थापा कुछ महीने पहले ही छुट्टी पर घर आए हुए थे। और अब उनकी शहादत से उनके परिवार कोहराम मच गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें