- असिस्टेंट कमिश्नर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
देहरादून– उत्तराखंड में रिश्वतखोर अफसरों पर विजिलेंस की कार्यवाही जारी है। रिश्वतखोर अफसरों की शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम त्वरित कार्यवाही कर ऐसे अफसरों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। राजधानी देहरादून में मंगलवार को विजिलेंस ने असिस्टेंट कमिश्नर GST शशिकांत दुबे को 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि राजपुर रोड पर खुले एक रेस्टोरेंट के मालिक से ये अधिकारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। राजपुर रोड पर छह महीने पहले खुले रेस्टोरेंट के मालिक से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग करने वाले अधिकारी शशिकांत दुबे को रेस्टोरेंट मलिक ने 75 हज़ार रुपए दिए तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया। शशिकांत दुबे 2015 बैच का पीसीएस अधिकारी है। अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद अब विजिलेंस की टीम आगे की कार्यवाही में जुटी है।अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून टीम अभियुक्त के देहरादून आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
