देहरादून– उत्तराखंड में कक्षा एक में अब से 6 साल की आयु में एडमिशन होगा। उत्तराखंड राज्य कैबिनेट में अब छात्र-छात्राओं के लिए आयु सीमा तय कर दी है। अब पहली क्लास में उन छात्र-छात्राओ को एडमिशन मिलेगा जिसेने 1 अप्रैल को अथवा उससे पहले 6 साल की उम्र पूरी कर ली हो। दरअसल यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार 3 से 5 साल के आयु को प्री प्राइमरी के लिए तय किया गया है। और उत्तराखंड सरकार ने इसके तहत चार हजार से ज्यादा बाल वाटिका ने भी शुरू कर दी हैं। 3 साल तक बाल वाटिका में बुनियादी शिक्षा के अध्ययन के बाद 6 वर्ष की आयु में वह पहली कक्षा में छात्र प्रवेश करेंगे। कैबिनेट द्वारा इसमें निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा राज्य में डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य के 25 फ़ीसदी पदों पर सीधी भर्ती से भरा जाएगा। अब तक प्रधानाचार्य के पद विभागीय पदोन्नति के जरिए भरे जाते थे इसके अलावा उच्च शिक्षा में 75% से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावीओं के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना का दायरा सरकार ने अब कुछ कम कर दिया है। अब 75% से अधिक अंक में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले 10% छात्रों को ही छात्रवृत्ति मिलेगी। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बंगोली ने बताया कि स्नातक के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में परीक्षा में बैठने वाले छात्र छात्राओं में से प्रत्येक महाविद्यालय एवं विश्व विद्यालय परिषद में प्रत्येक संकाय में न्यूनतम 75% अंक के साथ पास 10% छात्र छात्राओं को हर महीने ₹1500 छात्रवृत्ति दी जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे 

