- प्रमोशन से जुड़े मामलों पर हरकत में आया शासन
देहरादून- विभागों में प्रमोशन के खाली पदों को भरने को लेकर अपर मुख्य सचिव कार्मिक आनंद बर्द्धन ने 24 मई को बैठक बुलाई है। मंगलवार को इसके आदेश जारी किए गए। बैठक में एकल पद धारक कर्मचारियों की समस्याओं और उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों समेत अन्य संवर्गों के प्रमोशन से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण पर चर्चा होगी।
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विभागीय सचिवों, विभागाध्यक्षों को बैठक में पूरी तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लगातार एकल पद धारक कार्मिकों की समस्याओं के निस्तारण को दबाव बना रहा है। उच्च
सहायक और विभिन्न विभागों में कार्यरत स्टोर कीपर संवर्ग की पदोन्नति सुनिश्चित किए जाने की मांग की जा रही है। अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि पहले ये बैठक आठ मई को होनी थी, जो अब 24 मई को बुलाई गई है। बैठक में परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कहा कि सिंचाई विभाग के कार्य पर्यवेक्षकों की समस्या को पहले भी अपर मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया है। इन संवर्ग में भी पदोन्नति के किसी अवसर की व्यवस्था वर्तमान में नहीं हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

