- उपभोक्ताओं पर डाले जाने वाली महंगी बिजली का भार होगा कम, इस प्रस्ताव का किया गया विरोध, प्रस्ताव खारिज।
देहरादून- उत्तराखंड में विद्युत नियामक आयोग ने हर महीने बिजली की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए अपने स्तर पर ड्राफ्ट जारी करने की बात कही। दरअसल विद्युत नियामक आयोग में हुई सुनवाई में उद्योग जगत ने यूपीसीएल के प्रस्ताव का जमकर विरोध किया। जिसके बाद ऊर्जा निगम के हर महीने बाजार से खरीदी जाने वाली महंगी बिजली के भार तत्काल उपभोक्ताओं पर डाले जाने का प्रस्ताव खारिज हो गया है।
बता दे यूपीसीएल ने हर 3 महीने में तय होने वाले फ्यूल सरचार्ज एडजस्ट को हर महीने तय करने की मांग की थी। बाजार से खरीदी जाने वाली अतिरिक्त बिजली का भार हर महीने उपभोक्ता पर डाले जाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा था। जिसके बाद इस प्रस्ताव पर मंगलवार को आयोग में सुनवाई की गई। साथ ही आयोग ने इस प्रस्ताव का तीखा विरोध करते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। आयोग अब अपने स्तर पर ड्राफ्ट जारी करेगा। आयोग के तकनीकी सदस्य एमके जैन कि आयोग अपने स्तर से ड्राफ्ट जारी करेगा। उस पर आम जनता समेत सभी लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश जारी किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा
उत्तराखंड : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला के पहले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान 

