देहरादून: सालाना तबादला सत्र में मनमाफिक तबादले से चूके 300 शिक्षकों ने तबादला कानून के तहत गठित मुख्य सचिव सचिव समिति के अर्जी लगा दी।
शिक्षा महानिदेशालय इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर रहा है। जल्द ही इसकी फाइल शिक्षा मंत्री को भेजी जाएगी। मालूम हो कि तबादला ऐक्ट के दायरे में न आने वाले मामलों पर ऐक्ट की धारा-27 के तहत में मुख्य सचिव समिति विचार करती है। समिति की संस्तुति पर मुख्यमंत्री की मुहर लगने के बाद तबादला कर दिया जाता है।
महानिदेशक (डीजी) शिक्षा झरना कमठान ने बताया कि विभाग में अटैचमेंट, समायोजन आदि पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। यदि कोई शिक्षक-कर्मचारी वास्तव में बीमार है यावो किसी विशेष परिस्थिति से पीड़ित है तो उसे स्थायी तबादले की सुविधा दी जाएगी, लेकिन ऐसे मामलों पर अंतिम निर्णय मुख्य सचिव समिति का होगा। अब तक धारा-27 के तहत 300 तक आवेदन मिल चुके हैं। इनका परीक्षण किया जा रहा है। स्क्रूटनी के बाद इन्हें मुख्य सचिव समिति को भेजा जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

