देहरादून- राज्य में 3 दिन पूर्व हुई भारी बरसात और बर्फबारी से बंद सड़कों में अब तक सरकारी मशीनरी 21 सड़कों को नहीं खोल पाई है। जबकि कल से मौसम विभाग द्वारा फिर से 2 दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है । राज्य में 9 और 10 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं जबकि ढाई हजार मीटर से ऊपर वाले पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी और बारिश होगी।10 फरवरी को भी चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के पूरे आसार हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी तरफ पिछली बरसात और बर्फबारी से अभी राज्य भर में 21 मुख्य मार्ग नहीं खुल पाए हैं। ऐसे मैं कल से फिर से बारिश और बर्फबारी होगी तो लोगों के सामने दुश्वारियां बढ़ जाएंगी।
गौरतलब है कि राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है और चुनाव से ठीक पहले बारिश और बर्फबारी प्रचार में भी बाधा डाल रही है। कई इलाकों में मार्ग बंद होने से प्रत्याशी अपने क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे हैं ऐसे में फिर से मौसम की चेतावनी राजनीतिक दलों के लिए मुसीबत बन कर आई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध
देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद 

