Lalkuan News- लालकुआं विधानसभा में चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने भी ताबड़तोड़ रैलियां करने प्रारंभ कर दी है। जहां उन्होंने बिन्दुखत्ता के विभिन्न क्षेत्रों में रेलिया की। वही आज हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार में उनके द्वारा एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया गया, भारी संख्या में मौजूद जनता ने उनका स्वागत किया व अभिनंदन किया, भाजपा के प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग युवाओं में नशा बांट रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ लोगों के दिमाग में यह बात डाल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री सेलिब्रिटी है परंतु मैं जनता के बीच का आदमी हूं तथा जनता ही मुझे सेलिब्रिटी बनाएगी, जनता मुझे 7 दिन दे तो मैं जनता के लिए 7 साल कार्य करूंगा, मोहन बिष्ट ने कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि लालकुआं विधानसभा के हर क्षेत्र में कार्य किया जाएगा, तथा कोई भी जरूरतमंद वंचित नहीं रह सकता।
भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन विष्ट का चुनाव अभियान जोर-शोर पर
56 विधानसभा लाल कुआं से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट का चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर पर चल रहा है, उनके साथ जोशीले समर्थकों ने स्थानीय जन समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें विजई बनाने की अपील की, उन्होंने कहा कि मोहन बिष्ट की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबरा रहे हैं और अपनी हार तय मानकर चुनाव प्रचार को गलत तरीकों से प्रभावित कर रहे हैं, डॉक्टर मोहन बिष्ट ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह से वह हमेशा सुख दुख में जनता के बीच बने रहते हैं आगे भी वे हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे, मोहन बिष्ट ने अपने समर्थकों संग लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में जनसंपर्क कर उन्हें विजई बनाने की अपील की।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे 
