- शिक्षा विभाग के दो लिपिक सस्पेंड, वित्तीय अनियमितता के आरोप में किया गया निलंबित।
देहरादून- उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने 2 लिपिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का रुख किया है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में 2 लिपिको को निलंबित कर दिया है। जिसमें से एक लिपिक को बीआईओ दफ्तर पाबौ से वही दूसरे लिपिक को डीआईओ बेसिक दफ्तर पौड़ी से अटैच कर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। बता दे मृतक आश्रित कोटे के तहत दोनों लिपिक नौकरी में तैनात थे। एडी बेसिक गढ़वाल मंडल ने दोनों लिपिको के निलंबन को पुष्टि की है।
प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि वित्तीय अनियमितता तब भी हुई थी जब यह अपने मूल विद्यालय से ट्रांसफर हो गए थे। अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल मंडल वीएस रावत का कहना है कि एक लिपिक को मंडल स्तर से तो दूसरे लिपिक को मुख्यालय स्तर से निलंबित किया गया। साथ ही इस मामले की विस्तृत जांच मंडल स्तर पर बीआईओ पाबौ के साथ ही सहायक वित्त अधिकारी को सौंपी गई है। यह मामला 2021 का है। प्रारंभिक जांच में और भी कई खुलासे हुए हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि जब दोनों लिपिक पाबौ के जीआईसी चैंपेश्वर में तैनात थे तब उन्होंने अपने- अपने पिता के इंश्योरेंस की आड में वह वेतन भी निकाल दिया जो पहले ही निकल चुका था। बता दे इस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच बीआईओ पाबौ द्वारा की गई। जिसमें प्रथमदृष्टा वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई।
जिसके बाद लिपिक दीपक को एडी बेसिक मुख्यालय और दूसरे लिपिक मनीष को एडी बेसिक गढ़वाल मंडल ने निलंबित कर दिया है। एडी बेसिक वीएस रावत ने जानकारी दी कि मनीष को बीईओ दफ्तर पाबौ से जबकि दीपक को डीईओ बेसिक के दफ्तर से अटैच कर दिया गया है। मंडल स्तर पर सहायक वित्त अधिकारी और बीईओ पाबौ को शामिल करते हुए अब विस्तृत जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं दूसरी ओर स्कूल बंद रखने पर प्राइमरी शिक्षक को निलंबित करने की भी खबर सामने आई है। दरअसल अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल मंडल वीएस रावत का कहना है कि कुछ दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालय मथाली में स्कूल बंद पड़ा मिला था। जिसके बाद डीआईओ बेसिक उत्तरकाशी ने प्राथमिक विद्यालय मथाली में कार्यरत सहायक अध्यापक को निलंबित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी चिन्यालीसौंड के दफ्तर से अटैच कर दिया है। वीएस रावत ने शिक्षक के निलंबन की पुष्टि की है। साथ ही शिक्षक को आरोप पत्र अलग से दिया गया है। एडी बेसिक का कहना है कि शिक्षक पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने और नशे में स्कूल आते हुए स्कूल बंद रखने जैसे आरोप है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सहायक अध्यापक आशुतोष भट्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उप शिक्षाधिकारी चिन्यालीसौंड से अटैच कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल में शराब की ओवर रेटिंग, प्रशासन के नाक के नीचे बेलगाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, महंगी किताब खरीदवाने के दबाव
उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा हाईवे बाधित, तीन घंटे बाद खुला रास्ता
उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास
उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
उत्तराखंड: यहाँ नशे में धुत युवकों का तांडव, पुलिसकर्मी को कुचला
पिथौरागढ़ : IG कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने पिथौरागढ़ में किया वार्षिक निरीक्षण
हल्द्वानी: विजिलेंस ने यहां 15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचारी किया गिरफ्तार
उत्तराखंड :अनियंत्रित हो सड़क पर पलटी हरिद्वार से नेपाल जा रही डबल डेकर बस, 7 यात्री घायल 

