देहरादून- राज्य में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बरसात की वजह से प्रदेश में 186 सड़कें बंद हो चुकी है यही नहीं बदरीनाथ हाईवे तो जगह से टूट गया है 650 तीर्थ यात्रियों को रोका गया है इसके अलावा नैनीताल में भवाली मार्ग का 50 मीटर हिस्सा वाशआउट हो चुका है। बरसात लगातार जारी होने से सड़कों को खोलने में दिक्कत आ रही है।
आज भी प्रदेश में येलो अलर्ट जारी है लिहाजा लगातार पहाड़ धड़क रहे हैं पिछले 3 दिनों से हो रही बरसात की वजह से राज्य में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे और 18 स्टेट हाईवे समेत 186 आंतरिक मोटर मार्ग भी बंद है। जोशीमठ के लामबगड़ क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे का 8 मीटर हिस्सा बह गया है। जबकि खचड़ा नाले में हाईवे का चार 4 मीटर हिस्सा बह चुका है लिहाजा यात्रियों को रोका गया है। नैनीताल में भी भवाली राजमार्ग का 50 मीटर का हिस्सा पूरी तरह वासआउट हो चुका है। जिसे रिस्टोर करने में 1 सप्ताह का समय लगेगा, लिहाजा लोगों को सुरक्षा कारणों की वजह से ज्योलिकोट के मार्ग से आवागमन की अपील की गई है। वहीं रुद्रप्रयाग में बोल्डर आने से एनएच 107 बंद हो गया है राज्य भर में हाईवे से मलवा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 89 जेसीबी मशीन लगाई है। इसके अलावा 65 अन्य सड़कों पर आवागमन सुचारू करने के लिए 280 जेसीबी मशीनें लगाई गई है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
