- 25 हजार उपनल कर्मियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ेगा
- सचिव सैनिक कल्याण ने कहा, जल्द जारी होगा मानदेय बढ़ोतरी का शासनादेश
देहरादून। प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ेगा। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है। सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी ने कहा, जल्द ही मानदेय बढ़ोतरी का शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश के उपनल कर्मचारी पिछले काफी समय से हर साल 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों पर अमल की मांग कर रहे थे। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी बीते दिनों आठ दिन कार्यबहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट को लागू करे। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जो एसएलपी दाखिल की गई है, उसे वापस लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर अमल किया जाए।
किसी भी उपनल कर्मचारी की सेवा समाप्त न की जाए। उपनल कर्मचारी की मौत पर मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए। इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी से 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था। सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी ने कहा, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को वित्त की मंजूरी मिल गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई 

