- श्रीनगर क्षेत्र में पांच महिलाएं गुलदार के हमले में घायल
श्रीनगर- श्रीनगर क्षेत्र में गुरुवार को गुलदार ने पांच महिलाओं को घायल कर दिया। विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत ग्राम सभा नैथाणा में घास लेने गई तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया। घायल महिलाओं को बेस चिकित्सालय श्रीकोट में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक ग्रामसभा नैथाणा के पास मल्या नैथाणा में घास लेने गईं मेघना (27), सुमित्रा (30) और सम्पता देवी (70) पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गुलदार ने हमला बोल दिया। पास में ही गश्त कर रहे वन कर्मियों ने महिलाओं को किसी तरह से बचाया। ग्राम प्रधान नैथाणा आशा देवी भट्ट ने बताया कि महिलाओं के हाथ और पांव में गुलदार के पंजों के निशाना मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर कीर्तिनगर रामपुर के पास पैण्डुला गांव में शाम छह बजे गोशाला जा रही कुसुमलता को भी गुलदार ने घायल कर दिया। ग्राम प्रधान पैण्डुला सरोजनी देवी ने बताया कि महिला को बेस अस्पताल ले गए हैं। माई पर हमलाः कीर्तिनगर के डांग कडाकोट ढुंढेश्वर महादेव मंदिर की माई बसंत गिरी को भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घायल माई को क्षेपं सदस्य डांग कडकोट बिरेंद्र रावत ने अपने वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया।
स्कूलों में आज अवकाश
खंड शिक्षा अधिकारी दमयंती रावत ने बताया कि गुलदार की दहशत को देखते हुए शुक्रवार को कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत राइंका, माध्यमिक, प्राथमिक एवं आशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
