देहरादून: राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। प्रथम दृष्टया चौकी स्तर पर गंभीर चूक पाए जाने पर एसएसपी अजय सिंह ने खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी…जिनकी रिपोर्ट में चौकी प्रभारी की लापरवाही की पुष्टि हुई।
बताया गया कि मृतका गुंजन ने 31 जनवरी को आरोपी आकाश के खिलाफ जान का खतरा बताते हुए खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी…लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों के अनुसार आरोपी शादीशुदा था और गुंजन को लगातार परेशान कर रहा था। घटना से तीन दिन पहले भी धमकी मिलने पर शिकायत की गई थी….लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस ने हत्या के आरोपी आकाश (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घरेलू तनाव और शिकायत के बाद वह आक्रोश में था…जिसके चलते उसने बीच बाजार में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
