देहरादून- चिकित्सा क्षेत्र में वैज्ञानिकों का बहुमूल्य योगदान रहा है,किसी भी देश में वैज्ञानिक स्वास्थ्य विभाग की रीड़ की हड्डी होती है। देश में जितना महत्व डॉक्टर का होता है उतना ही महत्व वैज्ञानिक का भी होता है, खासकर कोरोना महामारी के वैक्सीन में वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है,दुनियाभर में वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह न कर लोगों को इस महामारी से लड़ने के लिए कोविशील्ड, स्पुटनिक,बूस्टर वैक्सीन तैयार की है, विज्ञानिक बीमारियों का अंत करने लिए देवदूत समान बन जाते हैं,चिकित्सा के क्षेत्र में वैज्ञानिक हमारे निष्ठावान सहचर है ।
वैज्ञानिकों द्वारा मानव को विभिन्न असाध्य रोगों के इलाज की अोषदी प्राप्त हुई है । चेचक, हैजा तथा प्लेग आदि के विनाश से अब मानव अपने आपको सुरक्षित पाते है ,आज संभवत: कोई ऐसा रोग नहीं है, जिसका असाध्य कहा जा सके(दो तीन को छोड़ कर),नंदा की चौकी स्थित अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने एक और बड़ी खोज की है, फार्मेसी के क्षेत्र में एक शोध विद्वान डॉ कपिल कालरा प्रधानाचार्य अल्पाइन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी द्वारा किए गए पेटेंट के लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और सम्मानित होना बेहद सराहनीय है, एक बार फिर अल्पाइन कॉलेज के लिए एक महान क्षण है,
डॉक्टर कपिल कालरा ने बताया कि फार्मेसी के क्षेत्र में तपेदिक जैसी घातक बीमारियों का वी अब उपाय है और जिसकी दवा रिफाबूटिन पहले कम घुलनशीलता थी और अब 99% घुलनशीलता है, दो पेटेंट प्रकाशित किए हैं ताकि रिफाबूटिन दवा की घुलनशीलता और जैवउपलब्धता को बढ़ाने के लिए दो तरीकों का विकास किया जा सके। केंद्र सरकार ने इस नई खोज के लिए हिम और एल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, देहरादून के नाम से पेटेंट दर्ज किया है, जो ट्यूबक्यूलोसिस टीबी के रोगियों को ठीक होने में महान चमत्कार लाने जा रहा है, डॉ कपिल कालरा और उनके सहयोगियों द्वारा हासिल किया गया है और इस महान प्रगति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक द्वारा मान्यता दी जा रही है और उनके नाम पर पेटेंट कराया गया है, अत्यधिक प्रशंसनीय पल है पूरे देश वासियों के लिए, समाज के प्रति उनके कार्य सम्पूर्ण प्रेरणा है।
श्री अनिल सैनी, चेयरमैन अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और श्रीमती भावना सैनी, प्रबंध निदेशक, अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने इस खोज पर कॉलेज के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए इसे दुनिया के लिए बहुत उपयोगी बताया। डॉ एस के चौहान निर्देशक अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने कहा कि यह सफलता कई प्रयोगों और लंबी प्रक्रिया के बाद प्राप्त हुई है और चिकित्सा विज्ञान और पेटेंट की प्रगति में निपुण और मान्यता प्राप्त आवश्यक कार्य के लिए डॉ कपिल कालरा और उनकी टीम को सम्मानित किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी।
हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC 
