UTTARAKHAND NEWS- देवभूमि की बेटियां लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। आज हर क्षेत्र में देवभूमि की बेटियों का डंका बज रहा है। एक ओर जहां पहाड़ की बेटियों ने खेल केमैदान में अपनी प्रतिभा दिखाई है वहीं दूसरी ओर सेना में बड़ों पदों पर काजिब होकर देवभूमि का मान बढ़ाया है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी को भारतीय सेना में मेजर पद पदोन्नति मिली है। बेटी को पदोन्नति मिलने से डॉ निशंक ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए गौरव का दिन है।
पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला दिवस है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी श्रेयसी निशंक की भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है। मुझे अपार खुशी है कि मेरी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। हमारी बेटियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज तथा राष्ट्र को आगे बढ़ा रही हैं।

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मैं देवभूमि उत्तराखंड सहित देश की सभी बेटियों से आह्वान करता हूं कि वे देश की सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी करियर के रूप में चुनाव करें ,अपने समाज को और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करने का कार्य करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
