देहरादून – अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों हेतु निर्देशित किया गया है कि अति विशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिक अपनी ड्यूटी पर सतर्क न रहकर अन्य क्रिया कलापों यथा मोबाईल पर व्यस्त रहना, किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करना, किसी दुकान पर बैठे रहना आदि में समय व्यतीत करते हैं।
अति विशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की लापरवाही बरतना अनुशासनहीनता का द्योतक है। इसी प्रकार की लापरवाही से सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो सकती है । डियूटी के पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा भी इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है।

कतिपय पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सही से अभिवादन नहीं किया जा रहा है, पुलिस एक अनुशासित बल है, अनुशासित बल द्वारा इस प्रकार का कृत्य कदापि उचित नहीं है।
महानिदेशक महोदय द्वारा अति विशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान सतर्कता से ड्यूटी करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सही से अभिवादन किये जाने हेतु अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश का अनुपालन करने हेतु बताया गया एवं साथ ही यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरुद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किये जाने के सम्बन्ध में बताया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
