- जिला पंचायत चुनाव में जग्गी बंगर सीट से दीपा चंदोला ने भरा चुनावी बिगुल, पति कमलेश चंदोला संभाल रहे मोर्चा
लालकुआं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की बहुचर्चित जिला पंचायत सीट 22-जग्गी बंगर से चुनावी रण में इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला की पत्नी दीपा चंदोला ने जोरदार एंट्री की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही दीपा चंदोला ने पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर कर प्रचार की कमान संभाल ली है।
गौरतलब है कि दीपा चंदोला के पति कमलेश चंदोला, वर्तमान में इसी सीट से जिला पंचायत सदस्य रहे हैं और भाजपा के एक जमीनी नेता के रूप में लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। अब उन्होंने अपनी पत्नी की उम्मीदवारी को लेकर क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू कर दिया है और जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं।
दीपा चंदोला की उम्मीदवारी को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने भी महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को अपना मुख्य एजेंडा बताते हुए जनता के बीच व्यापक संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस बार पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। लालकुआं क्षेत्र का हल्द्वानी ब्लॉक दूसरे चरण में शामिल है, जहां 15 जुलाई को मतदान और 19 जुलाई को मतगणना की जाएगी।
जग्गी बंगर सीट पर दीपा चंदोला की सक्रियता और उनके पति कमलेश चंदोला की मजबूत पकड़ को देखते हुए चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 
