जंगलचट्टी में गिरा मलबा, एक की मौत, केदारनाथ पैदल यात्रा स्थगित
केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित
केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग बाधित हो गया. प्रशासन ने एहतियातन सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी है. बता दें मलबे की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत भी हो गई है.
केदारनाथ पैदल यात्रा स्थगित
बता दें जंगलचट्टी के पास निरन्तर हो रही भारी बारिश के कारण गधेरे में मलबा और पत्थर आने के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग बाधित हो गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार मलबा और पत्थर की चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने एहतियातन सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी है. बता दें खराब मौसम और केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे के बाद हेली सेवा पर भी रोक लगाई है.
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को किया जा रहा रवाना
जंगलचट्टी में मार्ग बाधित होने और सम्पूर्ण पैदल मार्ग के अनेकों स्थल जो कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं, एहतियातन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है. केवल जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है. पुलिस ने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जहां भी हैं, सुरक्षित रहें और आसपास के होटलों में रहें. मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बाघ के हमले पर डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश, DFO से रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण UPDATE, DM ने ली बैठक
उत्तराखंड: मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड : हल्द्वानी में एडीबी परियोजना को लेकर प्रशासन सख्त, सड़कों के पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड : जिला प्रशासन की पहल: विशेष शिविरों में हजारों जरूरतमंदों को मिला सहारा
हल्द्वानी: फतेहपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू 

