हल्द्वानी : नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी. बाजपेयी द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण के बाद यूयूएसडीए (UUSDA) ने एडीबी परियोजना के कार्यों में कई अहम सुधार और बदलाव किए हैं। निरीक्षण के दौरान मिले निर्देशों के क्रम में अब नई खुदाई पर रोक लगाते हुए सड़कों के पुनर्निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।
परियोजना के अंतर्गत अब तक 152 किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही 85 किलोमीटर सब-सर्फेसिंग हो चुकी डामर सड़कों पर भी कार्य शुरू कर दिया गया है…ताकि आमजन को राहत मिल सके।

मुखानी रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए बनाए गए ट्रेंचलेस पिट के चलते सड़क चौड़ीकरण हेतु फुटपाथ तोड़कर अस्थायी निर्माण किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
गहरी खुदाई वाले स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनज़र सीसीटीवी कैमरे और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। वहीं कार्यस्थलों से पहले निश्चित दूरी पर वाहन चालकों को सचेत करने के लिए अतिरिक्त चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
कठगरिया-चौफुला के बीच नहर कवरिंग के कार्य में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की ड्रेसिंग कर उसे समतल किया गया है…जिससे यातायात में किसी प्रकार की बाधा न हो। 22 फरवरी को पनचक्की रोड पर हुई घटना के बाद वहां भी फुटपाथ तोड़कर अस्थायी चौड़ीकरण किया गया है।
प्रशासन का लक्ष्य है कि होली से पहले दो ट्रेंचलेस पिट का कार्य पूरा कर उन्हें बंद कर दिया जाए…ताकि त्योहार से पूर्व शहरवासियों को जाम और असुविधा से राहत मिल सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यों की निगरानी लगातार की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज 
