harish chandra

उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चंपावत : चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। छुट्टी पर घर आए सेना के हवलदार हरीश चंद का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके जाने से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

गड़ीगोठ गांव निवासी 35 वर्षीय हरीश चंद भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात थे। वह इन दिनों अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 25 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। 9 फरवरी की तड़के करीब 3 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां BYKE चला रहे नाबालिगों के अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना

वे अपने पीछे पत्नी आशा चंद और दो साल के बेटे कृष को छोड़ गए हैं। कुछ दिन पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं वहां अब मातम पसरा है। गांव के लोग लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा

आज (मंगलवार)  10 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार बनबसा के शारदा घाट में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। पूर्व सैनिकों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

हरीश चंद साल 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके बड़े भाई भी सेना में तैनात हैं…जो इस दुखद समाचार के बाद घर लौट रहे हैं। मंझला भाई विदेश में काम करता है। हरीश परिवार में सबसे छोटे थे और 17 फरवरी को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इनपर लगाए आरोप

उनके आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें