देहरादून: स्कूटर की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार, केस दर्ज
देहरादून। जोगीवाला में एक तेज रफ्तार स्कूटर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूटर चालक फरार हो गया, जिसके खिलाफ नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, लोअर नथानपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल की रात 9 बजे वह अपनी पत्नी कमला देवी के साथ भागीरथी कॉलोनी से आशीर्वाद एन्कलेव की ओर पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार ने कमला देवी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने स्कूटर सवार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। कमला देवी को तुरंत कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अज्ञात स्कूटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश 
