- नैनी झील में मिला हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर का शव , परिजनों में मचा कोहराम।
नैनीताल। हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर का शव नैनी झील से बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नैनी झील में अज्ञात व्यक्ति का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को नैनी झील से बाहर निकाल। शव से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हल्द्वानी छड़ेल सुयाल निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर देवकी नंदन पंत के रूप में हुई।
सूचना के बाद नैनीताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक देवकी नंदन पंत की पत्नी लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। जिसके चलते देवकी नंदन पंत मानसिक रूप से परेशान थे और बीते गुरुवार शाम से घर नहीं आए थे।
तल्लीताल थाने के एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि झील से मिले शव की पहचान हल्द्वानी निवासी रिटायर्ड देवकी नंदन पंत के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
