नैनीताल : उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हौसला और मेहनत हो तो कोई भी मंच बड़ा नहीं होता। लालकुआं स्थित चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और नैनीताल जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी निहारिका जोशी ने अंडर-36 किग्रा वर्ग में और मानसी रावत ने अंडर-70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि उन्होंने School Games Federation of India द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में हासिल की, जो पिछले माह इम्फाल, मणिपुर में आयोजित हुई थी। देशभर से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच इन बेटियों ने बेहतरीन तकनीक, फुर्ती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई।
नैनीताल जूडो एसोसिएशन के सचिव एवं विद्यालय कोच दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबलों में अद्भुत संयम और रणनीति दिखाई। उनका कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर इतने बड़े प्रतिस्पर्धी मंच पर पदक जीतना आसान नहीं होता…लेकिन इन छात्राओं ने अपने खेल कौशल से सबको प्रभावित किया।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। उत्तराखंड जूडो एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसंत पांडे, विद्यालय की एमडी सुनीता शर्मा पांडे, प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने भी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
सिर्फ यही नहीं, विद्यालय की अन्य छात्राएं डिंपल जोशी, अर्चना चौहान और खुशी जोशी ने भी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय मंच तक अपनी पहुंच बनाई है। इन बेटियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।
नैनीताल की इन होनहार बेटियों ने न सिर्फ पदक जीता है…बल्कि आने वाली पीढ़ी की लड़कियों के लिए प्रेरणा की नई मिसाल भी पेश की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, तैयारियां तेज
गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने सरकार के 4 साल पर दी बधाई
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
X पर छाया #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal, 4 साल पर मिला जबरदस्त समर्थन
4 साल बेमिसाल: उत्तराखंड में धामी सरकार का दमदार विकास, हर क्षेत्र में बड़ी छलांग
उत्तराखंड: शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं… 12 KM पैदल चलकर दी सरकार को खुली चुनौती
उत्तराखंड: यहाँ बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दादी की मौत
उत्तराखंड: नेता को हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 3 दिन में सुलझाओ शादी का मामला
उत्तराखंड: मुझे पता नहीं था ये गंगा है…ऋषिकेश में पर्यटक की दलील सुन भड़के युवा 
