देश में कोरोना संक्रमण के लगातार आ रहे मामलों के बाद एक सवाल लोगों के जेहन में लगातार उठ रहा है कि आखिर कोरोनावायरस की वैक्सीन कब तक बन पाएगी इन दिनों पिछले समय से 90 हजार से ज्यादा मामले रोजाना सामने आ रहे हैं लिहाजा लोगों को कोरोनावायरस से मुक्ति दिलाने वाली वैक्सीन का कब तक आगमन होगा इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया के कार्यक्रम संडे संवाद में महत्वपूर्ण जानकारी दी है डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया है कि भारत में कोरोनावायरस की वैक्सीन की लॉन्चिंग की अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है लेकिन अगले साल की पहली तिमाही में यह वैक्सीन आ सकती है यही नहीं डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोनावायरस वैक्सीन बनकर तैयार हो जाने के बाद सबसे पहले उन लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा जिन्हें इनकी सबसे ज्यादा आवश्यकता होगी।
यही नहीं डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोनावायरस के वैक्सीन की पहली खुराक वह स्वयं इस्तेमाल में लाएंगे जिससे कि लोगों में उसके प्रति विश्वास पैदा हो डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कई वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है फिलहाल इस बात का हम अनुमान लगाने में असमर्थ हैं कि कौन सी वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी होगी लेकिन 2021 की पहली तिमाही में हम निश्चित तौर पर इन वैक्सीन के ट्रायल के परिणाम जान पाएंगे और जैसे ही परिणामों के आकलन सकारात्मक मिले तो इस वैक्सीन का बड़ी मात्रा में उत्पादन शुरू किया जाएगा गौरतलब है कि भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं लिहाजा लोगों को इस वायरस के वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
