Uttarakhand News – सोशल मीडिया पर लाइक पाने और अपने व्यूज बढ़ाने के होड़ में लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं. ऐसा ही एक वीडियो राजधानी देहरादून से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ने कुत्ते को बियर पिलाते हुए वीडियो बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो पुलिस ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है और युवती के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल रील बनाने के चक्कर में युवती ने बेजुबान को जबरन बियर पिलाई और वीडियो बनाकर इस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया लड़की पालतू कुत्ते को जबरन बियर पिलाती दिख रही है और हंस भी रही है. वीडियो बना कर एक गाने के साथ रील के रूप में सोशल मीडिया साइट पर भी पोस्ट किया गया है।
बताया जा रहा है कि लड़की देहरादून के रेस कोर्स की रहने वाली है जिसका नाम खुशी सेमवाल है जिसने खुश आर्डर नाम भी प्रोफाइल पर यह वीडियो पोस्ट की थी. मजे की बात देखिए की लड़की ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था उसे दून पुलिस को भी टैक किया गया जब वीडियो का लिंक देखा गया तो उसमें एक वीडियो रील थी जिस वीडियो में युवती एक पालतू कुत्ते को जबरदस्ती बियर पिलाती दिख रही है इतना ही नहीं इस वीडियो को कई लोगों द्वारा शेयर भी किया गया और इसमें बड़ी संख्या में लाइक भी थे.कई यूजर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कोई भी ऐसे वीडियो न बनाये जो कानूनन अपराध हो किसी भी स्थिति में ऐसे वीडियो बनाने वाले को बख्शा नही जाएगा और सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
