Corona Update- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या हुई 1145, देखिये ताजा हैल्थ बुलेटिन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

UTTARAKHAND CORONAVIRUS UPDATE -उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है कि अभी अभी जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोनावायरस CORONAVIRUS संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1145 पहुंच गया है। राज्य में लगातार कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है खासकर देहरादून नैनीताल उधम सिंह नगर हरिद्वार टिहरी जिले में अब तक बड़ी तादाद में प्रवासियों में कोरोनावायरस के संक्रमण देखने को मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित

दोपहर 2:00 बजे आए स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन में 60 लोगों को कोरोनावायरस कोविड-19 की पुष्टि हुई है जिसमें से 34 लोगों को देहरादून में, 10 लोगों को नैनीताल में और चार लोगों को पौड़ी गढ़वाल में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 10 लोगों का टिहरी गढ़वाल में भी कोविड-19 पॉजिटिव है, और एक मामला उत्तरकाशी में सामने आया है। जबकि प्राइवेट लैब से भी एक मामला कोविड-19 पॉजिटिव का आया है। इसके साथ ही राज्य में कुल 1145 मामले सामने आ चुके हैं अब तक 286 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और 10 लोगों की राज्य में मौत हो गई है इसके अलावा 6920 जांच रिपोर्ट अभी पेंडिंग है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें