Coronavirus Update- उत्तराखंड का बागेश्वर जिला 2 दिन पूर्व ही कोरोनावायरस मुक्त हुआ था , लेकिन फिर से यहां कोरोनावायरस का खाता खुल गया है बागेश्वर के गरुड़ तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में तैनात महिला चिकित्सक की कोरोना पॉजिटिव आई है जिसके बाद से क्षेत्र में टेंशन का माहौल है बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर कुछ दिन पूर्व बाहर से यहां पहुंची थी और क्वारंटाइन के दौरान उनका सैंपल पॉजिटिव पाया गया है इसके साथ ही अस्पताल के अन्य डॉक्टर एवं कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।
नैनीताल- यहां 6 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, यह कदम उठा रहा स्वास्थ्य विभाग

महिला चिकित्सक को जिला मुख्यालय स्थित कोविड -19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में तैनात एक महिला चिकित्सक काम कर रही थी। पिछले सप्ताह वह अपना इलाज कराने के लिए अल्मोड़ा गई थी। उनकी तबीयत कुछ खराब थी। बीते 10 जुलाई को वह अल्मोड़ा से अपना इलाज कराकर कार्यस्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैजनाथ पहुंचे। इसके बाद उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। सैंपल टेस्ट होने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह भी देखा जा रहा है कि वह इस दौरान किस-किस के संपर्क में आई। इन 2 दिनों में आए सभी लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 94 हो गई है। जबकि 92 मरीज ठीक हो गए हैं। जो इस समय होम क्वारंटीन में है।
उत्तराखंड- भारत नेट फेज -2 के तहत ऐसे बदलेगी उत्तराखंड के 5991 गांव की तस्वीर


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग 
