जयमाला के स्टेज पर हुआ विवाद, दूल्हा शादी से मुकरा, पूरी बरात पुलिस चौकी पहुंची
रुद्रपुर। दूल्हा सेहरा बांधकर हंसी खुशी बरात लेकर घर से निकला। बाराती नाच रहे थे। गेट पर स्वागत हुआ। रिबन कटने के बाद बरात दुल्हन के घर पहुंची। जयमाला का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर पहुंचे। आशीर्वाद देकर मेहमान आ-जा रहे थे। इसी बीच एक युवक दुल्हन के बगल में आकर बैठ गया और उससे गुफ्तगू करने लगा। दूल्हे को वह बात नागवार गुजरी और उसने इसका विरोध कर दिया। हंगामा बढ़ने पर दुल्हन के पास बैठे युवक के साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के पिता सदमे में आ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हंगामा बढ़ा तो दूल्हा समेत पूरी बरात रामपुरा चौकी पहुंच गई।
प्रीत विहार में रहने वाले राहुल का रिश्ता भूतबंगला की एक युवती से तय हुआ था। बुधवार शाम राहुल बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हा पक्ष के लोगों का कहना है कि जयमाला के दौरान दुल्हन का एक मुंहबोला भाई आया और उसके बगल में बैठ गया। काफी देर तक दोनों के बीच गुफ्तगू हुई। जिसका दूल्हे ने विरोध कर दिया। इसी बीच दुल्हन के बगल में बैठे युवक के साथियों ने दूल्हा पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे गुस्साए दूल्हे ने शादी से मना कर दिया।
दुल्हन के पिता को सदमा आने पर अस्पताल ले जाना पड़ा। इधर, दूल्हा शेरवानी में खुद रम्पुरा चौकी पहुंच गया। उसके पीछे पूरी बरात और दुल्हन पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दूल्हे पक्ष का आरोप था कि मारपीट ने तीन लोगों के सिर फूट गए। चौकी में पुलिस दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास में लगी रही। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई और दूल्हा-दुल्हन को शादी करने को कहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून की साइंस सिटी का करेंगे प्रदेशभर के स्कूली बच्चे भ्रमण, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
हल्द्वानी: पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्री संगीत समारोह में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू
शैमफोर्ड स्कूल में नए छात्र नेताओं की ताजपोशी, आईटीबीपी अधिकारी की मौजूदगी में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह
हल्द्वानी : DM के निर्देश पर घायल गोवंश को तत्काल किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड :(job alert) रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) गोरापडाव में स्टोन क्रेशर की लापरवाही से युवक को मिली दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फिल्मी स्टाइल में हमला! पीछा कर कार पर बरसाईं गोलियां, युवक को लगी गोली
उत्तराखंड: छात्रों पर विवादित बयान के बाद महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी
पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
परीक्षा सुधारों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नंदन नीलेकणि करेंगे हाई लेवल टास्क फोर्स की अगुवाई 
