उत्तराखंड: आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर बताया गया है कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मनोज रावत को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है।

- केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव- केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए बनाये गए 173 बूथ।
देहरादून- आगामी 20 नवंबर को होने वाले केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत दूसरे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र लिया। दो दिनों में तीन नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है। राष्ट्रीय दलों ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। केदारनाथ विस उप चुनाव के लिए बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। वहीं, मंगलवार को डॉ. आशुतोष भंडारी और रमेश नौटियाल ने नामांकन प्रपत्र खरीदा था। दो दिनों में कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है जबकि 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 नवंबर होगी। केदारनाथ में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 173 बूथ बनाए गए हैं। आगजर्बर की ड्यूटी प्राप्त हो गई है। काउंटिग हॉल का चयन भी कर लिया गया है। अनुश्रवण के लिए 8 सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। शंातिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 90,540 मतदाता है, जिसमें 45,775 महिला मतदाता शामिल हैं। इस वर्ष 9 जुलाई को विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद से केदारनाथ विस सीट खाली हो रखी है। 15 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी की है, जिसके बाद इन दिनों नामांकन प्रक्रिया जारी है। 29 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी और आगामी 4 नवंबर को नाम वापस लेने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

