देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत Trivendra Singh Rawat ने राजपुर रोड स्थित उत्तराखंड वन विभाग मुख्यालय में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने चमोली एवं पिथौरागढ़ में भालुओं के लिए रेस्क्यू सेंटर बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बंदरों के लिए चार रेस्क्यू सेंटर बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष हरेला पर्व पर एक करोड़ जंगलों सहित विभिन्न स्थानों पर फलदार पेड़ लगाए जाएंगे। इससे जंगली जानवरों को जंगलों में ही पर्याप्त आहार मिल सकेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने झाझरा में आनंद वन सिटी फाॅरेस्ट को विकसित करने के लिए साधना जयराज को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली को जल्द ही जिला एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में भी विस्तारित किया जाएगा। डिजिटल कार्यप्रणाली की ओर हम जितने तेज़ी से बढ़ेंगे, जन समस्याओं का निराकरण भी उतनी ही तेज़ी से होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

