हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन के विरोध में सील इलाके में सड़कों में उतरे सैकड़ों लोगों की वजह से क्वॉरेंटाइन क्षेत्र में लॉक डाउन के नियमों और कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई थी। जिसका संज्ञान सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हुई इस घटना की पुनरावृति दोबारा ना हो इसके लिए बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और सचिव गृह को तत्काल बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं।
कुमाऊँनी संस्कृति और पौराणिक परम्पराओ से ओत प्रोत है स्याल्दे बिखौती (Bikhoti) मेला…
गौरतलब है कि 8 अप्रैल को कोरोनावायरस संक्रमित की संख्या बनभूलपुरा में बढ़ती हुई देख डीएम ने इस इलाके को हॉटस्पॉट चिन्हित कर पूरी तरह से सील करने के निर्देश दिए थे। लेकिन रविवार को बनभूलपुरा की गली नंबर 8 में जिस तरह की तस्वीरें सामने आई वह बेहद चिंताजनक थी। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए घरों में क्वॉरेंटाइन रहने वाले लोग हजारों की तादात पर गलियों में घूमते और स्वास्थ्य विभाग का विरोध करते दिखाई दिए थे जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यह कड़ा एक्शन लिया है।
Lockdown के बीच हल्द्वानी जेल में खूनी संघर्ष, एक कैदी की हत्या, यह है पूरा मामला…

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 
