देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व आस्था के साथ नारी सम्मान और संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने बेटियों को समाज की शक्ति बताते हुए उनके संरक्षण और शिक्षा पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि सरकार बेटियों के सशक्तिकरण के लिए छात्रवृत्ति, साइकिल योजना, प्रोत्साहन राशि और नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण जैसी योजनाएं चला रही है।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारे में भी मत्था टेका। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, विनय रोहिला, सिद्धार्थ अग्रवाल, विनोद पंवार, विनय गोयल समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
रुद्रपुर: (बड़ी खबर) गैस सिलेंडर को लेकर नए आदेश जारी
उत्तराखंड: साथी को बचाने के लिए नदी में कूदे कैप्टन, खुद हुए कुर्बान
उत्तराखंड: इस गाँव में भीषण अग्निकांड, एक साथ 12 मकान जलकर राख
उत्तराखंड: भक्तों के लिए खुशखबरी, इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: मां से बिछड़े थे दो मासूम, 8 साल बाद ऑपरेशन स्माइल ने मिलाया एक बेटा
उत्तराखंड: यहाँ कॉलेज रंजिश ने ली जान, बीटेक छात्र की मौत से मचा हड़कंप
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक ही छत के नीचे समाधान, प्रशासन का बड़ा कदम
देहरादून : (बड़ी खबर) इन जिलों में 28 तक बारिश की संभावना
उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, तैयारियां तेज 
