नैनीताल/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोला नदी पर बन रही जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों से प्रगति रिपोर्ट ली और सभी कार्य तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग रही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वीकृति के बाद गति मिली। उन्होंने बताया कि परियोजना से उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के किसानों को भी सिंचाई और पेयजल का लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि दो सुरंगों का निर्माण लगभग 88 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि नदी डायवर्जन के लिए कॉफर डैम का कार्य जारी है। जून 2026 तक सुरंग और अस्थायी बांध का काम पूरा कर मानसून में नदी का पानी डायवर्ट करने की योजना है। पूरी परियोजना को जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बहुउद्देशीय परियोजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों की मांग पर भविष्य में विद्युत उत्पादन की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड 
