लालकुआं: रविवार की दोपहर लालकुआं रेलवे स्टेशन तिराहे पर ऑटो, विक्रम, और ई-रिक्शा चालकों और ठेला व्यवसायियों के बीच भीषण झड़प हुई। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य चोटिल हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरेली की ट्रेन के आगमन के दौरान ऑटो और रिक्शा चालकों ने अपने वाहन अनियंत्रित तरीके से तिराहे पर खड़े कर दिए थे। इसी बीच फल और मूंगफली बेचने वाले ठेला व्यवसायियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जो जल्दी ही मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया, जिससे दो युवक लहूलुहान हो गए।
करीब आधे घंटे तक चली इस झड़प के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाकर मामले की जांच की। बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन तिराहे पर आए दिन वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़ के कारण विवाद होते रहते हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

