शैमफोर्ड स्कूल में बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई होली
हल्द्वानी : शैमफोर्ड स्कूल में आज रंगों का त्योहार होली बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने होली खेलकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और अबीर गुलाल उड़ाकर होली मनाई।
विद्यालय की अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ होली के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली हर्षोल्लास एवं सामाजिक समन्वय का त्यौहार है। यह सभी को आपसी द्वेष भाव को मिटाकर गले लगाने की परंपरा को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बच्चों को त्योहार की सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे का संदेश समझाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया। विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट एवं प्रधानचार्या संतोष पांडे ने सभी बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा सभी को सुरक्षित और खुशहाल होली मनाने का संदेश दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट में हुवे बड़े फैसले
उत्तराखंड : यहां 40 तोला सोने के जेवरात और नकदी चोरी
देहरादून :(बड़ी खबर) योग दिवस की तैयारी जोर शोर से
उत्तराखंड में संदिग्ध राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड में यहां जंगल की आग बुझाने के दौरान फॉरेस्ट गार्ड की मौत !
देहरादून : मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की अहम बैठक
उत्तराखंड: होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का छापा, तीन महिलाएं हिरासत में
हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बड़ा अभियान, कई फड़-ठेले जब्त
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, तीन घायल
उत्तराखंड : नीम करौली बाबा के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद 

