देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून लाइब्रेरी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को सुनते हुए नागरिकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं और कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम सामान्य परिस्थितियों में समाज में सेवा करने वाले लोगों को सम्मान और पहचान देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह से जन-जन का बना दिया है, जिससे देशभर के लोग प्रेरित हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विज्ञान, तकनीक और AI के क्षेत्र में कई नवाचार हो रहे हैं। उन्होंने AI के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह हर काम में अहम भूमिका निभाएगा, और जो काम पहले कई दिनों में होता था, वह अब कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से कई ऐतिहासिक और पहली बार लागू किए गए निर्णय लिए हैं। इसके तहत 27 जनवरी को पूरे एक साल होने वाला UCC लागू होना राज्य के लिए अहम कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए राज्य में सभी के लिए समान कानून लागू करना जरूरी था।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और फैसलों को हर नागरिक तक पहुँचाने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा 
