रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और तराई क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर रुद्रपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने पंडित शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन परिचय पर आधारित शिलापट्ट का अनावरण किया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने पंडित राम सुमेर शुक्ल को राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पंडित शुक्ल ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान युवाओं को संगठित किया और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद किसानों और तराई क्षेत्र के विकास को जीवन का लक्ष्य बनाया।
मुख्यमंत्री ने तराई क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का विवरण भी दिया। इनमें रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज, बाईपास, चार लेन सड़कें, मास्टर ड्रेनेज प्लान, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स, कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट, कूड़ा प्रबंधन प्लांट, एम्स ऋषिकेश सैटेलाइट सेंटर और पंतनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल हैं।
धामी ने कहा कि क्षेत्र में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, अरोमा पार्क, प्लास्टिक पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क जैसी परियोजनाएँ आर्थिक प्रगति में मदद करेंगी। गन्ना किसानों के हित में समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी भी की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य तराई क्षेत्र को आधुनिक और समृद्ध बनाना है और पंडित राम सुमेर शुक्ल के सपनों को साकार करने के लिए सभी प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ल के आवास जाकर उनका आशीर्वाद लिया और भोजन ग्रहण किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत 
