- चम्पावत: वसूली अभियान को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, पांच लाख के बकायेदार को राजस्व लॉकअप में किया बंद, बकायेदार की कार को किया जब्त
जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर तहसील प्रशासन टनकपुर द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान में तेजी लाई गई है। राजस्व वसूली को लेकर तहसील प्रशासन नें कड़ा रुख अपनाते हुए बड़े बकायेदारो के खिलाफ वसूली अभियान तेज कर दिया है। जिसके तहत कई बड़े बकायेदारों की आरसी काटी गयीं है, तथा कई बकायेदारों को राजस्व लॉकअप में डालकर कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही अमल में लायी जा रहीं है। इसी अभियान के तहत उपजिलाधिकारी आकाश जोशी के निर्देश पर पांच लाख के बकायेदार को गिरफ्तार कर राजस्व बन्दी गृह में बंद किया गया साथ ही उसके वाहन को जब्त किया गया है। तथा नीलामी की कार्यवाही अमल में लायी जा रहीं है।
उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन टनकपुर तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार के संयुक्त अभियान के तहत कुल 7 वाहनों का चालान कर 3 लाख 85 हजार की वसूली की गई साथ ही पांच लाख के बकायेदार तरुण पंत M/S शिव शक्ति ट्रेडर्स को गिरफ्तार कर राजस्व लॉकअप में बंद किया गया और उसकी कार को तहसील परिसर में लाकर जब्त किया गया है। उन्होंनें बताया बकायेदारों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान तहसील प्रशासन टनकपुर और एआरटीओ की टीम मौजूद रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

