राफ़्टिंग बेस स्टेशन के लिए मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार
100 करोड़ की लागत से ऋषिकेश में बनेगा राफ्टिंग बेस स्टेशन
ऋषिकेश में पयर्टन गतिविधियां बढ़ने से आस पास के सम्पूर्ण क्षेत्र में बढेंगे रोजगार के अवसर
देहरादून। केंद्र सरकार द्यारा पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत ऋषिकेश में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में अपनी जगह बना चुका है। अब यहां 100 करोड़ की लागत से राफ्टिंग बेस स्टेशन तैयार किए जाने से, राफ्टिंग गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित हो सकेंगी। इससे ऋषिकेश में राफ्टिंग गतिविधियां तेज होंगी, जिसका लाभ आस पास के क्षेत्र में पयर्टन गतिविधियां बढ़ने के रूप में मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस परियोजना के तहत राफ्टिंग केंद्रों पर शौचालय, कपड़े बदलने की सुविधा के साथ ही खानपान की सुविधा भी विकसित की जाएंगी। साथ ही तपोवन क्षेत्र में भीड़-भाड़ कम करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का भी निर्माण किया जाना है। इस परियोजना के माध्यम से लगभग 1500 लोगों को रोजगार मिलने का भी अनुमान है। योजना के लिए ज़मीन उपलब्ध कराने में राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी। दो वर्ष की तय समय सीमा में इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में उत्तराखंड के लिए विशेष स्थान है। यही कारण है कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उत्तराखंड को हर स्तर पर सहयोग मिल रहा है। चारधाम यात्रा मार्ग, कर्णप्रयाग रेल लाइन से लेकर हमारे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हो रहे विकास कार्य इसके उदाहरण है। अब मोदी जी ने ऋषिकेश के लिए 100 करोड़ रुपए की विकास परियोजना को मंजूरी प्रदान कर, उत्तराखंड के लोगों को एक और उपहार दिया है। इसके लिए उत्तराखंडवासी उनके हमेशा आभारी रहेंगे।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) हर्षिता ने जीता अंडर-15 बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब
केदारनाथ कपाट खुलते ही PM मोदी ने साझा की यादें, बाबा केदार में जताई अटूट आस्था
मुख्यमंत्री धामी ने 124 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
हल्द्वानी में पत्रकारों का एकजुट स्वर: SSP नैनीताल से मिलकर सोशल मीडिया दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग
हेल्थ सिस्टम पर DM का बड़ा एक्शन! अब हर प्रेग्नेंट महिला पर रहेगी नजर, होम डिलीवरी पर सख्त समीक्षा
नैनीताल टूरिस्ट सीजन को लेकर अलर्ट! वेरिफिकेशन अनिवार्य, अवैध होमस्टे और ठेलों पर होगा बड़ा एक्शन
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां नदारद मिले कर्मचारी, एक्शन की तैयारी
नैनीताल के ज्युली में महिला को खूंखार जानवर ने मार डाला, लोगों में दहशत
उत्तराखंड: आदि कैलाश यात्रा की तारीख तय! जानें कब से मिलेंगे परमिट
उत्तराखंड: केदारनाथ के साथ तुंगनाथ धाम के कपाट खुले, जयकारों से गूंजी देवभूमि 
