- गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रों ने यूसेट परीक्षा में लहराया परचम। गत माह संपन्न हुई नेट परीक्षा के बाद गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूसेट परीक्षा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महाविद्यालय के मीडिया कोऑर्डिनेटर डीएस नेगी ने बताया कि राजनीति विज्ञान विषय में अजय सिंह, महेंद्र सिंह, पूजा नेगी, पूजा बिष्ट, पूजा मिश्रा ने उत्तराखंड सेट परीक्षा उत्तीर्ण की है जबकि हिंदी विषय में मनोज सिंह कठैत, सनूप कुमार, प्रदीप कुमार, किरन, भूगोल विषय में दिगंबर खनेड़ा, जंतु विज्ञान में दिव्या नेगी, वनस्पति विज्ञान में शैलजा ने यूसेट उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
- प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने समस्त चयनित छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ग्रामीण पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों का चयन अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगा। इस अवसर पर डॉ जेएस नेगी, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ राजविलोचन, डॉ भावना मेहरा, डॉ संध्या, डॉ दिगपाल कंडारी, डॉ बीपी देवली, डॉ पीएल शाह, डॉ हर्षी खंडूरी, डॉ बीसीएस नेगी, डॉ प्रियंका उनियाल, डॉ पूनम टाकुली, डॉ रूपेश कुमार, डॉ एसपी उनियाल, डॉ मनीष कुकरेती, डॉ सुनील भंडारी आदि ने खुशी जताई।
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
