हल्द्वानी जजी के पास चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी जजी के पास चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। आपसी विवाद के बाद हुई लड़ाई में वैलजली लॉज निवासी हनी प्रजाति पुत्र रमेश प्रजाति को सिर में गोली मार दी गई।

घायल की हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड

गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अस्पताल में भारी भीड़, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन और समर्थक अस्पताल में इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई

इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावर की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग

हल्द्वानी में बढ़ते अपराधों पर सवाल

इस वारदात ने हल्द्वानी में बढ़ते अपराधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में दिनदहाड़े गोली चलने की यह घटना कहीं न कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा रही है। स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें